सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। इसके साथ पैनल में भी अहम बदलाव हुए हैं। नए पैनल में प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे कलाकार शामिल हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। नए पैनल में प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे कलाकार शामिल हैं।
सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस बोर्ड का पुनर्गठन तीन साल या अगले आदेश तक के लिए किया गया है। यह कदम काफी समय बाद उठाया गया है। CBFC के पिछले बोर्ड का औपचारिक पुनर्गठन अगस्त 2017 में हुआ था। बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में छह साल में अपनी पहली बैठक भी की थी, जिसमें सदस्यों ने फिल्म सर्टिफिकेशन और रिविजिंग कमेटियों के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।