सरकारी स्कूलों का ऑडिट करने नोएडा पहुंचे CJP के सौरभ दास, ‘स्कूल बंद’ के दावे का BSA ने किया खंडन

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने नोएडा में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का ऑडिट शुरू किया। सर्फाबाद और बिसरख के स्कूलों का दौरा कर उन्होंने शिक्षकों से समस्याओं की जानकारी ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने नोएडा में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के ऑडिट की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक जमीनी स्थिति का आकलन करना है। सौरभ दास का कहना है कि नोएडा उत्तर प्रदेश के बेहतर जिलों में गिना जाता है, ऐसे में यहां के सरकारी स्कूलों की स्थिति भी अच्छी होने की उम्मीद है।

सौरभ दास ने बताया कि वह नोएडा पहुंचे हैं और अभियान के तहत कई सरकारी स्कूलों का ऑडिट किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने सर्फाबाद और बिसरख स्थित सरकारी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर स्कूलों से जुड़ी समस्याओं और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।