मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया और दिल्ली में हालिया ब्रिक्स समिट के दौरान हुए स्वागत के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। पुतिन ने कहा कि हमेशा की तरह आपसे (नरेंद्र मोदी) बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई। इससे मुझे आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को समझने का मौका मिला। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार, 17सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।
व्लादिमीर पुतिन ने बीते हफ्ते दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट (12-13 सितंबर) के लिए भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की थी। इसी का जिक्र उन्होंने अपने बधाई संदेश में किया है। रूस और भारत दशकों पुराने सहयोगी रहे हैं। वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के निजी रिश्ते भी काफी अच्छे माने जाते हैं।